4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गलत साइड आकर मारी टक्कर, उलाहना देने पर धक्का-मुक्की

बीकानेर. नई गजनेर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार रात को पीडल्यूडी हाइवे-पेट्रोलिंग गाड़ी में सवार लोगों की गुंडागर्दी देखने को मिली। रात करीब साढ़े नौ बजे कोठारी अस्पताल की ओर से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ पीडब्ल्यूडी हाइवे-पेट्रोलिंग (पिकअप) गाड़ी गलत साइड में तेज रफ्तार से आई। गाड़ी ने एक बाइक को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन गाड़ी में सवार लोगों ने अपनी गलती मानने के बजाय बाइक सवार के साथ ही धक्का-मुक्की करने लगे। तब राहगीरों ने उसे छुड़ावाया और उसके घरवालों को सूचना दी।
2 min read
Google source verification
accident in bikaner

मामला बिगड़ता देख लोगों ने सदर पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात करीब सवा नौ बजे मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी चेतन ट्यूशन पढ़कर वापस घर जा रहा था। तभी गजनेर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास गलत साइट से आई पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन सवार बच गया। गाड़ी पर पीडब्ल्यूडी हाईवे पेट्रोलिंग लिखा हुआ था। बाइक सवार ने गाड़ी चालक को उलाहना दिया तो वह उससे धक्का-मुक्की करने लगे। बाद में भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने गाड़ी चालक से मारपीट करने की कोशिश की, तब मौजीज कुछ लोगों ने गाड़ी चालक को पिकअप में बंद कर दिया।

सड़क पर होता रहा हंगमा
वारदात के १५ मिनट बाद गाड़ी में सवार लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। यहां विरोध कर रहे पीडि़त बाइक सवार चेतन के चाचा महावीर के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करनी शुरू कर दी। एक व्यक्ति तो लाठी लेकर उनके पीछे भागा। सड़क पर करीब पांच से सात मिनट तक हंगामा होता रहा। घटना की सूचना पर सदर थाने से हैडकांस्टेबल भीखाराम मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस बाइक, पिकअप गाड़ी और चालक को अपने साथ ले गई। देर रात तक इस पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग