4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडीजी पहुंचे महारानी स्कूल : किया निरीक्षण, कैडेट्स की हौसला अफजाई की

bikaner news- स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा  
less than 1 minute read
Google source verification
ADG Narasimha Rao bikaner visit

एडीजी पहुंचे महारानी स्कूल : किया निरीक्षण, कैडेट्स की हौसला अफजाई की

बीकानेर. विद्यार्थियों में अनुशासन और कानून की पालना को जीवन शैली में शामिल करने के उद्देश्य से शुरू की गई स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नरसिम्हा राव राजकीय महारानी बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कैडेट पैरेड का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही कैडेट्स से संवाद किया। स्कूल में कैडेट्स ने प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। साथ ही यातायात नियमों का प्रस्तुतिकरण दिया।

मार्शल आर्ट के प्रीतम सैन के निर्देशन में बालिकाओं ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया, तो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने भी उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) उमाशंकर किराड़ू ने बताया कि जिला स्तर पर ५१ स्कूलों में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जोस मोहन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक अर्चना भाटिया, प्रधानाचार्य मीना शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।

यह है योजना

योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को ५० हजार रुपए की राशि आवंटित की जाएगी। इसमें शैक्षणिक, आउटडोर, प्रशिक्षण, कन्टीजेन्सी की राशि शामिल है। योजना का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भाव, कर्तव्य बोध एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होगी। यह योजना पुलिस व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलेगी। यह 2 वर्ष की अवधि के लिए कक्षा 8 से शुरू की गई है। प्रथम वर्ष में शारीरिक रूप से स्वस्थ कक्षा 8 के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग