30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्मिक कमरे में बंद, एईएन को पहनाई लाइटों की माला

दीपावली आने में महज तीन दिन बाकी रहने के बावजूद शहर में एलईडी लाइटें नहीं लगने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने निगम के भण्डार परिसर में विरोध जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Oct 2017, 8:38 AM IST

Wreath of lights

लाइटों की माला

बीकानेर. दीपावली आने में महज तीन दिन बाकी रहने के बावजूद शहर में एलईडी लाइटें नहीं लगने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने सोमवार को निगम के भण्डार परिसर में विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने एईएन के कार्यालय में नहीं मिलने पर कार्यालय में मौजूद कार्मिक को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया।

कुछ देर बाद एईएन हरीश जैन कार्यालय में पहुंचे तो कांग्रेसी पार्षदों ने उन्हें लाइटों की माला पहनाकर रोष जताया। कांग्रेस पार्षदों ने लाइटों के आ जाने के बाद भी शहर में नहीं लगाने पर विरोध जताया व जैन को खरी-खरी सुनाई। वहीं आयुक्त का घेराव किया। बाद में आयुक्त ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि मंगलवार से लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी।

ये रहे उपस्थित
प्रदर्शन के दौरान पडि़हार, हजारीमल देवड़ा, नन्दलाल जावा, यशपाल सिंह, यूनुस अली, सहाबुद्दीन भुट्टो, समीउल्ला, अख्तर कलीम, परमानन्द गहलोत, आदर्श शर्मा, सुभाष स्वामी, फारुख भाटी, अख्तर खादी आदि उपस्थित थे।

शेड्यूल बनाने का आदेश
कांग्रेस पार्षद एईएन जैन को निगम भण्डार से निगम कार्यालय ले गए और आयुक्त निकया गोहाएन का घेराव कर लाइटें नहीं लगने पर विरोध जताया। इस दौरान जावेद पडि़हार ने आयुक्त के समक्ष रोष जताते हुए कहा कि शहर में लाइटें दीपावली के दौरान ही नहीं लगेंगी तो कब लगेंगी।

पार्षदों ने आयुक्त से कहा कि दस टीमें भी लगा दी जाए तो दिवाली तक लाइटें पूरी नहीं लग पाएंगी। वहीं एईएन के पास शिड्यूल ही नहीं है कि वार्डों में लाइटें कहां और कितनी लगनी हैं। वार्डों में समानता के आधार पर लाइटें लगाने की मांग की गई। इस दौरान आयुक्त ने एईएन को शीघ्र शिड्यूल बनाकर लाने के आदेश दिए।

पुरानी हो रही ठीक
दीपावली के दौरान शहर में माकूल प्रकाश व्यवस्था रहे, इसके प्रयास चल रहे हैं। नई एलईडी लगाने के लिए अतिरिक्त टीमों को लगाया जा रहा है। बंद पुरानी लाइटों को भी ठीक करने का काम चल रहा है। बंद पड़ी सोडियम और ट्यूब लाइटों को भी चालू कर रहे हैं।
निकया गोहाएन, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर

निगम गंभीर नहीं
निगम प्रशासन दीपावली के बावजूद वार्डों में लाइटें लगाने को लेकर गंभीर नहीं है। लाइटों को लगाया नहीं जा रहा है। प्रशासन के पास लाइटें लगाने का अब तक शेड्यूल ही नहीं है कि कहां कितनी लाइटें लगानी आवश्यक है।
जावेद पडि़हार, नेता प्रतिपक्ष