1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…ताकि बढ़े मतदान प्रतिशत, पाटों पर चौपाल, उठी मतदान की बात

नगरीय निकाय आम चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ की स्वीप टीम ने शहर के प्रमुख पाटा स्थलों पर पहुंचकर वहां बैठने वाले स्थानीय लोगों से संवाद किया। दुकानदारों और ग्राहकों से भी मतदान करने तथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
पाटा चौपाल: दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों से की अधिकाधिक मतदान की अपील

पाटा चौपाल: दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों से की अधिकाधिक मतदान की अपील

चुनावी जागरूकता के लिए शहर की पारंपरिक पाटा चौपालों पर मतदान की चर्चा हुई। नगरीय निकाय आम चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ की स्वीप टीम ने शहर के प्रमुख पाटा स्थलों पर पहुंचकर वहां बैठने वाले स्थानीय लोगों से संवाद किया। दुकानदारों और ग्राहकों से भी मतदान करने तथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। स्वीप टीम ने दम्माणी चौक स्थित ऐतिहासिक छतरी वाले पाटे, मूंधड़ा चौक, मोहता चौक और आचार्य चौक में पाटा चौपाल आयोजित की। पारंपरिक सामाजिक स्थलों पर लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई।

पाटा चौपाल के जरिए सीधे संवाद का नवाचार
स्वीप प्रकोष्ठ के सह प्रभारी सुरेश बिश्नोई ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से यह नवाचार किया गया है। इसका उद्देश्य शहर के ऐसे पारंपरिक सामाजिक स्थलों तक पहुंचना है, जहां लोग नियमित रूप से बैठकर आपस में संवाद करते हैं। जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी गोपाल जोशी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों के लिए स्वीप गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया गया है।

9 और 11 सितंबर को मतदान की अपील

स्वीप प्रकोष्ठ के अमरदीप गोदारा ने बताया कि पाटा चौपाल के दौरान मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही 9 और 11 सितंबर को बीकानेर जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में होने वाले मतदान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। दुकानदारों और ग्राहकों से कहा गया कि वे स्वयं मतदान करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।