18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेरह माह बाद बिछड़े भाई मिले, तो खुशी से छलके आंसू

बिछड़े भाई से मिलकर खुश हुआ और उसे साथ लेकर गांव रवाना
2 min read
Google source verification
तेरह माह बाद बिछड़े भाई मिले, तो खुशी से छलके आंसू

तेरह माह बाद बिछड़े भाई मिले, तो खुशी से छलके आंसू

नोखा. अपना घर आश्रम में गुरुवार को तेरह माह बाद बिछड़े दो भाई मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। जब दोनों भाई आपस में गले मिले, तो खुशी से आंखें भर आई। बाद में हंसी-खुशी दोनों अपने गांव रवाना हुए। अपना घर आश्रम में पुनर्वास प्रभारी प्रदीप ने बताया कि मोनू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह 13 माह पहले अपने घर से निकल गया था। घूमते-घूमते नोखा आ पहुंचा। यहां उसे लावारिश हालत में देखकर अपना घर आश्रम में भर्ती किया गया। उसका उपचार व सेवा-सुश्रुषा करने पर तबीयत में सुधार होने पर परिवारों के बारे में जानकारी जुटाकर उनको सूचना दी गई। गुरुवार को प्रभूजी मोनू के भाई उनके ले जाने के लिए आश्रम में पहुंचे। वह अपने बिछड़े भाई से मिलकर खुश हुआ और उसे साथ लेकर गांव रवाना हुआ।


चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण समारोह
नोखागांव के अपना घर आश्रम में गुरुवार को घेवरचंद- केशरीचंद गोलछा ट्रस्ट की ओर से नवनिर्मित आशादेवी- केशरीचंद गोलछा चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ पृथ्वी थे। अध्यक्षता समाजसेवी सुंदरलाल दुग्गड़ कोलकाता ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, समाजसेवी हरिङ्क्षसह रांका मुंबई, भामशाह केशरीचंद गोलछा, अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ बीएम भारद्वाज, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीनिवास झंवर आदि थे।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर और ईश वंदना से हुई। कार्यकारिणी संरक्षक किरण झंवर ने स्वागत करते हुए अपना घर विचारधारा के बारे में जानकारी दी। डॉ. पृथ्वी ने कहा कि नोखा के भामाशाह हमेशा ऐसे सेवा कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने, सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं व चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया। विधायक बिश्नोई ने कहा कि यहां सेवा का श्रेष्ठतम स्तर देखने को मिलता है। उन्होंने सचिव डॉ. पृथ्वी से नोखा जिला अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कराने, मुकाम हिम्मटसर पर सीएचसी बनवाने और अपना घर आश्रम में नवनिर्मित अस्पताल को पीएचसी का दर्जा दिलवाने की बात कही। आश्रम अध्यक्ष बृजरतन तापडिय़ा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समाजसेवी चम्पालाल डागा ने घेवरचंद- केशरीचन्द गोलछा ट्रस्ट, गोहावटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर विधायक ने आश्रम के प्रभूजी व आसपास के इलाके के लिए उपयोगार्थ भेंट की एम्बुलेंस का लोकार्पण किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग