
Army recruitment rally
बीकानेर. स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम में सेना भर्ती रैली शुक्रवार को शुरू होगी और 2 सितम्बर तक चलेगी। इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के युवा सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा देंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए सैकड़ों की तादाद में युवा गुरुवार को बीकानेर पहुंच गए।
चार दिन में कुल 24 हजार 187 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। स्टेडियम में अभ्यर्थियों को गुरुवार रात 2 बजे से प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 7 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों की दौड़ सुबह 3.45 बजे शुरू होगी और 11.30 बजे तक चलेगी। 2 सितम्बर तक चलेगी सेना भर्ती रैली में करीब 24 हजार युवा दौड़ लगाएंगे। रैली में पहले दो दिन हनुमानगढ़ के अभ्यर्थी शामिल होंगे, वही बीकानेर के युवाओं की दौड़ २७ अगस्त को आयोजित होगी।
श्रीगंगानगर जिले का नम्बर २६ को
श्रीगंगानगर जिले की तहसील करणपुर, श्रीगंगानगर, सादुलशहर, पदमपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, श्रीविजयनगर व सूरतगढ के 5 हजार 413 अभ्यर्थी 26 अगस्त को दौड़ेंगे। इसी प्रकार बीकानेर जिले की तहसील खाजूवाला, छतरगढ़, बीकानेर, कोलायत, पूगल, लूणकरनसर के 5 हजार 302 अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में 27 अगस्त को दौड़ लगाएंगे। तहसील नोखा व श्रीडूंगरगढ़ के 4 हजार 528 अभ्यर्थी 28 अगस्त को दौड़ लगाएंगे।
आज चार हजार अभ्यर्थियों की दौड़
सेना भर्ती कार्यालय झुंझुंनू के भर्ती निदेशक कर्नल संदीप भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को हनुमानगढ़ जिले की रावतसर और भादरा तहसील के 4 हजार 202 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। अगले दिन 25 अगस्त को तहसील संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़, पीलीबंगा व नोहर के 4 हजार 742 अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे।
१२ से २४ सितंबर तक रद्द रहेगी हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
बीकानेर. उत्तर मध्य रेलवे के पनकी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा ने बताया कि इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन संख्या 13007 हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस १२ से २४ सितंबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 13008 श्रीगंगानगर-हावड़ा ट्रेन 12 से 24 सितंबर तक रद्द रहेगी।
Published on:
24 Aug 2018 08:48 am
