4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला, बस के पीछे छिपकर बचाई जान

https://www.patrika.com/churu-news/
less than 1 minute read
Google source verification
बीकानेर में सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला

बीकानेर में सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला, बस के पीछे छिपकर बचाई जान

बीकानेर।

शहर में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक हो रहीं वारदातें पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा रही हैं। अब शहर के जयपुर रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक सरपंच की गाड़ी पर हमला कर दिया। हालांकि हमले के बाद स्थिती को तुरन्त भांपते हुए सरपंच ने बस के पीछे छिपकर अपनी जान बचायी। मामला बीकानेर के जयनारायण व्यासकॉलोनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

दो-तीन गाड़िया पीछे हो गयीं
जानकारी के अनुसार हाडलां सरपंच सांगसिंह भाटी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सरपंच सांगसिंह भाटी ने बताया की गांव से लौटते समय जयपुर रोड स्थित जाट छात्रवास के पास दो तीन गाड़िया पीछे हो गयीं और कुछ देर बाद इन लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने बस के पीछे जाकर अपनी जान बचायी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है और लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग