4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर परिवार पर हमला, फायरिंग की, गाड़ी के शीशे तोड़े

नाल थाना क्षेत्र के खारी चारणान गांव का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
attacking family in home

घर में घुसकर परिवार पर हमला, फायरिंग की, गाड़ी के शीशे तोड़े

बीकानेर. नाल. घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात नाल थाना क्षेत्र के खारी चारणान गांव की है। पीडि़त श्यामसुंदर माली ने इस संबध में नाल थाने में तीन जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह मोटरसाइकिल का मिस्त्री है।

२३ मई को विक्रमसिंह ने फोन कर कहा कि मेरी मोटरसाइकिल ठीक कर दी क्या? इस पर परिवादी ने कहा कि उसकी मोटरसाइकिल यहां नहीं है। इस बात को लेकर दोनों मे बहस हो गई। इस बात को लेकर शनिवार रात करीब ११ बजे विक्रमसिंह, भंवरसिंह व पृथ्वीसिंह सहित पांच-सात अन्य लोग आए। आरोपियों ने घर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए। आरोपियों ने उसके भाई शंकरलाल के साथ मारपीट की तथा मां-बहन के साथ भी धक्का मुक्की की। घर के आगे खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। बाद में गांव के लोगों के एकत्रित होने पर वे गाड़ी में सवार होकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग