5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारी से लूट का प्रयास, चार युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

दिनदहाड़े लूटपाट का प्रयास, चारों बदमाशों की धुनाई कर पुलिस को सौंपा, पैसे नहीं मिले तो बाइक लेकर भाग गए
2 min read
Google source verification
कर्मचारी से लूट का प्रयास, चार युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

कर्मचारी से लूट का प्रयास, चार युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

बीकानेर. नोखा. चरकड़ा गांव के पास गुरुवार की शाम एक महिला स्वयं सहायता समूह के कर्मचारी के साथ चार युवकों ने लूटपाट करने का प्रयास किया, जब कर्मचारी से ढाई लाख रूपयों से भरा बैग नहीं छीन पाए, तो उसकी बाइक लेकर भाग गए। बाद में शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा करते हुए चारों बदमाशों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार नोखा के मस्जिद चौक में संचालित एक महिला स्वयं सहायता समूह का कर्मचारी हमीर सिंह ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को दिए गए ऋण के रुपए एकत्रित करने गया हुआ था। शाम को गुड़ा भगवानदास गांव से वह करीब ढाई लाख रुपए एकत्रित कर बाइक से नोखा आ रहा था।

रास्ते में चरकड़ा के पास चार बदमाशों ने उसकी बाइक को रूकवाकर पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में पैसो से भरा बैग छीनकर ले जाने का प्रयास किया। कर्मचारी को लूटपाट का अंदाजा होते ही वह रुपयों से भरा बैग लेकर पैदल भाग छूटा और अपनी बाइक वहीं पर छोड़ गया। बदमाश उसकी बाइक लेकर हाइवे की तरफ भाग गए।

शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए

लूट के प्रयास को देखते हुए कर्मचारी ने शोर शराबा शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण आ गए और उन्होंने करीब पांच किमी. तक बदमाशों का पीछा कर उनको दबोच लिया। ग्रामीणों ने पहले तो चारों बदमाशों की जमकर धुनाई की, बाद में पुलिस को बुलाकर उनको सौंप दिया। लूटपाट की सूचना मिलने के बाद अन्य कर्मचारी भी थाने पहुंचे। देर शाम तक इस घटनाक्रम की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी।

चारों युवक वेटर का करते हैं काम

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे शादी-विवाह में वेटर का काम करते हैं। बीकानेर में एक शादी समारोह में काम करने आए थे। वे बीकानेर से रवाना होकर देशनोक में रूके और बाद में नोखा आए। यहां पर उनका एक परिचित युवक ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं से पैसे एकत्रित करने का काम करता है।

गुरुवार को जब उन्हें पता चला कि आज वह मोटी रकम लेकर नोखा आ रहा है, तो उन्होंने उससे पैसे छीनने की योजना बनाई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम व पता कोटपूतली के ठिकरिया गांव निवासी कुलदीप, साहिल, बाबूलाल और विनोद सिंह होना बताया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों में जानकारी जुटा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग