
Baba Ramdev Fair
बीकानेर. लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए सेवा शिविर शुरू हो गए है। वहीं जागरणों का दौर भी परवान पर है। बाबा रामदेव वाल्मीकि सेवा समिति मंडल नगर निगम भंडार की ओर से शनिवार से शिविर लगाया गया। इसमें चाय, नाश्ता, भोजन की सुविधाएं मुहैया कराई गई। राजेश सर्वेटा ने बताया कि शिविर 11 सितंबर तक चलेगा।
इसमें शिवलाल, मंगलचंद सर्वेटा, रतनलाल चांवरिया, केवलचंद, तेजाराम, राजेन्द्र आदि भागीदारी निभा रहे है। आदर्श सेवा समिति की ओर से रानीबाजार से सेवादारों का जत्था रवाना किया गया। इस दौरान अंकित तंवर, लक्ष्मण सिंह पंवार, भंवरसिंह, अरविन्द, अशोक चौहान, गुलाब सिंह, सज्जनसिंह आदि मौजूद रहे। श्री आरडी सेवा समिति की ओर से रविवार से शेखासर माता मंदिर के पास शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी रामदयाल सैन ने दी।
जूनागढ़ के सामने होगा जागरण
आनंद कुमार तंवर स्मृति संस्थान की ओर से रविवार को जूनागढ़ के सामने जागरण होगा। संस्थान के भूपेन्द्र तंवर ने बताया कि कार्यक्रम में असम व बीकानेर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। बालाजी मंदिर को रोशनियों से सजाया गया है।उधर, वैद्य मघाराम कॉलोनी में रविवार को बाबा रामदेवजी का जागरण आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सुनील राठी ने दी।
रामायण पाठ १७ को
श्रीपूनरासर परायण समिति की ओर से पूनरासर धाम में रामायण चौकी खेजड़ी मंदिर के आगे १७ सितंबर से अंखड रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष विजय व्यास ने बताया कि 15 सितंबर को पूनरासर के लिए समिति के सदस्य जाएंगे।
जागरण आज
चुंगी चौकी गजनेर रोड स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार को जागरण का आयोजन किया जाएगा। मांगीलाल गोदारा के अनुसार धर्मसभा, कलश स्थापना व प्रसाद का आयोजन सोमवार को होगा।
नाल रोड पर पदयात्रियों की धूम
नाल . बीकानेर से नाल व कोलायत तक का रास्ता बाबा रामदेव के जयकारे से गूंजने गला है। पूरे रास्ते ध्वजा लिए पदयात्री नजर आ रहे हैं। पदयात्री बीकानेर, गंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, घड़साना, लूणकरनसर आदि जगहों से पहुंच रहे हैं। यात्री बाबे के भजनों पर लोक नृत्य करते चल रहे हैं। रास्ते में यात्रियों की सेवा के लिए चाय, शिकंजी, फल, पानी, छाछ आदि की सेवाएं लगी है।
नाल में मवडिय़ा माताजी मंदिर व नाल बायपास पर पदयात्रियों शिव शक्ति ट्रस्ट की ओर से भोजन, विश्राम, अल्पाहार व चिकित्सा सेवा की व्यवस्था की गई है। शिविर संचालक घनश्याम भाई व बलदेव सेवग ने बताया कि शिविर 16 साल से लगाया जा रहा है। इसमें यात्रियों को 24 घण्टे सेवा उपलब्ध रहती है।
मावडियांजी मंदिर परिसर में यात्रियों के रात्रि विश्राम व नहाने आदि की व्यवस्था की गई है। जेठमल, अरविंद, सुंदरलाल, कंवरलाल, घनजी सहित लगभग 50 कार्यकर्ता बारी-बारी से सेवा दे रहे है। उधर, नाल थाने के सीआई धरम पुनिया ने थाने में मीटिंग कर लगातार गश्त के निर्देश दिए। स्वयं भी गश्त पर रहे। उप निरीक्षक बूटा सिंह, एएसआई भगवानराम, आदि की ड्यूटी लगाई है।
Published on:
09 Sept 2018 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
