
baba ramdev mela
बीकानेर. लोक देवता बाबा रामदेवजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के पैदल जत्थों की रवानगी शुरू हो गई है। सेवादार भी मुस्तैदी के साथ जगह-जगह तैनात हो गए हैं। रविवार को अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से पैदल जातरू और सेवादारों की रवानगी हुई। जयकारों के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालुओं में आस्था व श्रद्धा का जज्बा देखते ही बन रहा है। राजमार्ग पर अब बाबा रामदेवजी की पताकाएं लहरा रही हैं। सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में पदयात्रियों का जमावड़ा है। साथ ही सेवा के लिए शिविर भी चल रहे हैं।
लगाया शिविर
बाबा रामदेव लोक सेवा समिति पुरानी गजनेर रोड की ओर से बीकानेर से 100 किमी दूर खिदरत में पैदल यात्रियों के लिए शिविर लगाया गया है। इसमें चाय नाश्ता, शीतल जल, चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। यह 13 सितंबर तक चलेगा। बाबा रामदेव वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से नगर निगम भंडारगृह में शिविर लगाया जा रहा है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से पैदल जातरूओं के लिए सर्किट हाउस के सामने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। इसमें अशोक सक्सेना, ओम मल्होत्रा, साधिक, शेखर, मदन मोहन सक्सेना, डॉ.संध्या सक्सेना आदि भागीदारी निभा रहे हैं।
एकम संघ करेगा पदयात्रियों की सेवाएं
बीकानेर. रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों की सेवाएं बाबा रामदेव पैदल यात्री ***** सुदी एकम संघ सेवा समिति करेगी। संघ के श्याम सुन्दर जोशी ने बताया कि समिति के सेवादारों का जत्था सोमवार सुबह गोकुल सर्किल से रवाना होगा। संघ की ओर से १० से १७ सितम्बर तक गांधी प्याऊ, गजनेर रेलवे स्टेशन, कोलायत, दियातरा, राणेरी, नोखडा, खिदरत, कानजी बड़ी सिद्ध, बाप, नहर से २ किमी आगे, शेखासर, बुद्धो की तलाई,
टंकी वाला गांव, घुड़साल आदि स्थानों पर भोजन और विश्राम की सेवाएं दी जाएगी। जोशी ने बताया कि संघ का जत्था डालीबाई होते हुए रामदेवरा धाम १७ सितम्बर को पहुंचेगा। वहीं चेन्नई सेवा समिति का सेवा जत्था सोमवार को गाकुल सर्किल से रवाना होगा। व्यवस्थापक लक्ष्मी नारायण जोशी के अनुसार पदयात्रियों के लिए रामदेवरा मार्ग में मेडिकल और जल सेवा की जाएगी।
Published on:
10 Sept 2018 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
