17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कास्टिंग डायरेक्टर से एक्टर बने बीकानेर के नवनीत, 10 साल से मुंबई में किया संघर्ष; अब ‘बंदर’ फिल्म में आए नजर

बीकानेर के नवनीत रंगा ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में कई चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़ने के बाद अब वे अभिनेता के रूप में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Actor Navneet Ranga

बॉबी देओल के साथ नवनीत रांगा की फोटो: पत्रिका

Actor Navneet Ranga Success Story: पंचायत, अंग्रेजी मीडियम, गुल्लक सीजन 2 जैसी फिल्मों और वेब सीरीज की कास्टिंग कर चुके बीकानेर के नवनीत रंगा अब बॉबी देओल की फिल्म बंदर में भी अपना जादू बिखेर रहे है। 5 जून को अलग-अलग देशों में रिलीज हुई इस फिल्म में बतौर अभिनेता नजर आ रहे हैं। खास बात ये है की इस फिल्म की शुरुआत और अंत दोनों में ही नवनीत का ही रोल नजर आ रहा है। रंगा ने बताया कि उनके लिए ये बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि अनुराग कश्यप के निर्देशन में काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि बॉबी देओल के फिल्मस्टार रोल के साथ फिल्म में जो भी नेगेटिव होता है उसके लिए कहीं न कहीं मेरा ही रोल है।

बीकानेर के नवनीत रंगा ने कहा कि अनुराग सर की फिल्मों में चीजें काफी अलग तरीके से होती हैं। हमें पूरी कहानी या किरदार के बारे में पहले से ज्यादा जानकारी नहीं दी जाती। मेरा ऑडिशन एक ऐसे किरदार के लिए हुआ था जो फिल्म में एक एसिड अटैक की कोशिश करता है। उस सीन में एक चेंज सीक्वेंस भी था और मैंने उसका ऑडिशन काफी रियलिस्टिक तरीके से करने की कोशिश की थी।

पत्रिका से अनुभव किए साझा

पत्रिका से बातचीत में बंदर फिल्म के अनुभव साझा करते हुए रंगा ने बताया कि इस फिल्म में अपने किरदार के लिए लुक बहुत महत्वपूर्ण था। अनुराग सर चाहते थे कि यह व्यक्ति अपनी पहली झलक से ही दर्शकों के मन में एक जिज्ञासा पैदा करे। इसलिए मैंने काफी समय तक अपने बाल और दाढ़ी बढ़ाई ताकि किरदार का एक अलग और याद रह जाने वाला व्यक्तित्व बन सके। अनुराग सर अभिनेता पर भरोसा करते हैं। वे आपको किरदार समझाते हैं लेकिन उसे निभाने का अपना स्पेस भी देते हैं।

10 साल से जुड़े है इस क्षेत्र से

नवनीत रंगा पिछले 10 साल से मुंबई में एक्टिंग कर रहे हैं। वह रेड 2, संदीप और पिंकी फरार, इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड जैसी फिल्मों में किरदार निभा चुके है। एक्टिंग के अलावा उनकी पहचान कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी है। रंगा खुद अपनी की कास्टिंग कंपनी चलाते हैं। उससे पहले वे अन्य कास्टिंग कंपनियों में काम कर चुके हैं।

अब तक इन फिल्मों में निभा चुके है भूमिका

रंगा ने बताया कि पंचायत सीरीज के फेमस कैरेक्टर बनराकस के लिए दुर्गेश कुमार की खोज की थी। इरफान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की कास्टिंग भी उन्होंने की। इसके अलावा वे पटाखा, कलंक, अर्जुन पटियाला, बाटला हाउस, रामप्रसाद की तेहरवीं, मरजावां, क्यूबिकल्स, गुल्लक, खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा, बोक्शी जैसे कई प्रोजेक्ट्स की कास्टिंग से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म रेड-2 और वेब सीरीज दहाड़ में भी नजर आ चुके है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग