28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवारा सांडो का आतंक,ले ली एक और व्यक्ति की जान

आवारा सांडो की लड़ाई ने ले ली एक और व्यक्ति की जान  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 22 May 2018, 10:43 AM IST

Battle of bulls

आवारा सांडो का आतंक,ले ली एक और व्यक्ति की जान

बीकानेर . आवारा सांड की लड़ाई में सोमवार को फिर एक व्यक्ति काल का ग्रास बन गया। केसरदेसर जाटान गांव में रहने वाले आशाराम (४०) पुत्र भंवरलाल सुथार अपने घर से किसी काम से सुबह साढ़े नौ बजे निकले ही थे कि बाहर आपस में झगड़ रहे दो निराश्रित सांडों ने अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने घायल आशाराम को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आशाराम के भाई सतीराम सुथार ने इस संबंध में देशनोक थाने में रिपोर्ट दी।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
इण्डियन नेशनल कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि मृतक किशनाराम चौधरी के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए।

युवक हाइवे पर जख्मी

आवारा पशुओं का तांडव शहर की गलियों के साथ-साथ राजमार्गों पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को नाल से बीकानेर लौट रहे युवक राजेश सोनी को आवारा सांड ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह सड़क पर गिरने से घायल हो गया। राजेश को घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसके टांके लगाने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।