28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज की बसों का निरीक्षण करेगी गोपनीय टीम, देखिये वीडियो

ट्रेन-निजी बसों से पहुंचेंगे मौके पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 22 May 2018, 2:18 PM IST

rajasthan roadways

रोडवेज की बसों का निरीक्षण करेगी गोपनीय टीम

बीकानेर . राजस्व बढ़ाने के लिए रोडवेज प्रबंधन निरीक्षण कार्य को प्रभावी बनाएगा। इसके लिए गोपनीय टीमें गठित की जाएगी। यह टीमें अन्तरराज्यीय क्षेत्र में चलने वाली बसों की चैकिंग करेगी। इसके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए निरीक्षण दलों को ट्रेन, निजी बसों से अलग-अलग रुटों पर पहुंचना होगा। बीकानेर आगार से अन्य राज्यों में बसें जाती है। उन बसों की चैकिंग के लिए मुख्यालय से एक टीम जाएगी, इसके साथ ही स्थानीय आगार से एक विशेष गोपनीय टीम भी पहुंचेगी। हाल ही में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक यातायात ने दिशा-निर्देश जारी किए है।

मिल रही है चुनौती
रोडवेज को अवैध वाहनों, निजी बसों, लोक परिवहन सेवा की बसों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही। राष्ट्रीय राज मार्गों पर दौड़ रहे अवैध वाहन रोडवेज के लिए बड़ी चुनौती है। भरसक प्रयास के बावजूद रोडवेज का घाटा कम नहीं हो रहा है। दूसरी ओर अन्य वाहन बेधड़क दौड़ रहे हैं।

निरीक्षण कार्य कम
रोडवेज के उच्च प्रबंधन का मानना है कि अन्तरराज्यीय मार्गों पर संचालित होने वाली बसों का निरीक्षण कार्य अपेक्षाकृत कम हो रहा है। इस कारण राजस्व की हानि हो रही है। इससे निजात पाने के लिए आगार प्रबंधन को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अब गोपनीय टीमें बनाई जा रही है।

महज दो निरीक्षक

बीकानेर आगार में महज दो ही निरीक्षक है। यहां से रोजाना करीब सवा सौ बसों का संचालन होता है। इसमें करीब आधा दर्जन बसें अन्तरराज्यीय क्षेत्र में चलती है। मुख्यतौर पर बीकानेर-दिल्ली, बीकानेर-चंडीगढ़, अहमदाबाद, बण्ठिड़ा, तोहाणा शामिल है। इस स्थिति में बसों का निरीक्षण का कार्य करने में पसीना आ रहा है।

करते है निरीक्षण
यह सही है कि अन्य प्रदेशों में चलने वाली अपने आगार की बसों का निरीक्षण करने के लिए विशेष गोपनीय टीमों का गठन किया जाएगा। इसके निर्देश मिले हैं। वर्तमान में अपने स्तर पर जिला क्षेत्र में संचालित हो रही बसों का निरीक्षण कर रहे हैं।
इंद्रा गोदारा, आगार प्रबंधक