राजस्थान के साढ़े चार हजार शिक्षकों को अंग्रेजी माध्यम में एक साल के लिए 16 हजार 900 रुपए प्रति माह पर लगाया गया था। इन शिक्षकों का कार्यकाल 28 जुलाई को समाप्त होने वाला था, जिसके बाद से इनमें जबरदस्त बेचैनी थी। लेकिन, अब भजनलाल सरकार ने इन शिक्षकों को बड़ी राहत दी है।