20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान भाजपा संगठन के चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, मंडल अध्यक्ष अंडर-45 और 60 से कम उम्र के होंगे जिलाध्यक्ष

Rajasthan BJP: भाजपा संगठन चुनाव में इस बार पार्टी ने मंडल और जिलाध्यक्ष के पैनल में आयु सीमा की बाध्यता सख्ती से लागू कर दी है।

2 min read
Google source verification
BJP

Rajasthan BJP: बीकानेर। भाजपा संगठन चुनाव में इस बार पार्टी ने मंडल और जिलाध्यक्ष के पैनल में आयु सीमा की बाध्यता सख्ती से लागू कर दी है। नए बनने वाले मंडल अध्यक्ष की आयु 45 वर्ष से कम होने पर ही उसे पैनल में शामिल कर विचार किया जा रहा है।

जबकि जिलाध्यक्ष के लिए अधिकतम आयु 60 वर्ष तय कर दी है। इससे बीकानेर जिले में भी कई मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए दो से तीन नाम के बने पैनल को फिर से बनाया गया है।

इसी तरह प्रदेश में कई जिलाध्यक्षों के नाम के पैनल में 60 साल से अधिक होने पर उनकी जगह नया नाम शामिल करने के निर्देश मिले हैं।

आयु सीमा की बाध्यता की सख्ती से पालना

भाजपा संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्षों के लिए संगठन चुनाव प्रभारियों ने बैठक कर दो से तीन नामों के पैनल बनाकर प्रदेश कमेटी को भेज दिए हैं। कुछ मंडलों में पैनल को पुन: बनाया गया है। इसकी वजह आयु सीमा की बाध्यता की सख्ती से पालना है।

पुराने नेताओं की मंशा पर फिर गया पानी

इसी तरह जिलाध्यक्ष के लिए भाग-दौड़ कर रहे कई पुराने नेताओं की मंशा पर भी पानी फिर गया है। इस बार जिलाध्यक्ष के लिए दो प्रमुख शर्तें संगठन ने तय कर रखी हैं। एक तो संगठन में काम करने का अनुभव होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान बीजेपी में होगा बड़ा बदलाव, नए साल में दिखेंगे नए चेहरे, बदले जाएंगे सभी जिलों के अध्यक्ष

जिलाध्यक्ष के पैनल के लिए मांगे नाम

दूसरी आयु भी 60 साल से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की बाध्यता से कई पुराने नेता दौड़ से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी जिलाध्यक्ष के पैनल बनाने के लिए विधायकों, सांसद, पुराने नेताओं और संगठन पदाधिकारियों से नाम मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान को इसी महीने मिलेगा नया BJP प्रदेशाध्यक्ष! विजय रूपाणी को बनाया चुनाव प्रभारी

पैनल तैयार करने से पहले होगी मीटिंग!

जिला स्तर पर पैनल तैयार करने से पहले बैठकें भी की जा सकती हैं। बीकानेर में शहर और देहात जिलाध्यक्ष के दो पद हैं। देहात में मंडल अध्यक्ष के 27 और शहर में 10 पद हैं।

यह भी पढ़ें: रीट परीक्षा को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, एग्जाम सेंटर के लिए इनको मिलेगी वरीयता


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग