17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP का चुनावी रोडमैप-सातों मोर्चाओं को सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य, बूथ सम्मेलन की तैयारी

आठ मण्डलों के बूथ प्रभारी नियुक्त

2 min read
Google source verification
bikaner bjp news

BJP का चुनावी रोडमैप-सातों मोर्चाओं को सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य, बूथ सम्मेलन की तैयारी

बीकानेर. प्रदेश भाजपा के चुनावी रोडमैप के निर्देशों के तहत बीकानेर में आठ मण्डलों के बूथ प्रभारी तय कर दिए गए हैं। अब जिले के भाजपा के सातों मोर्चा अजा-जजा प्रकोष्ठ, अल्प संख्यक, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी एवं एसटी मोर्चा को बूथों में सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक बूथ में ३० जून तक सदस्य बनाने की कार्य योजना बनाई गई है। वहीं विभिन्न स्तरों पर बूथ सम्मेलन की तैयारियां की जा रही है। सम्पर्क से समर्थन अभियान भी चलाया जा रहा है। भाजपा की जिला स्तर पर विधानसभा चुनावी व्यूह रचना के तहत पहले मण्डल स्तर पर बूथ सम्मेलन करवाए जाएंगे। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी बूथों का सम्मेलन होगा। बाद में सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का सम्मलेन करवाया जाएगा।

कार्य लगभग पूरे
प्रदेश भाजपा ने विभिन्न स्तरों पर बूथ सम्मेलन करने की कार्य योजना दी है। जिला बूथ प्रभारी को बूथों में २ बिन्दुओं का कार्य दिया गया है। ये कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं।
मोहन सुराणा,
महामंत्री, बीकानेर शहर भाजपा

मण्डलों में ये बूथ प्रभारी
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर बीकानेर शहर के दो विधानसभा क्षेत्र पूर्व एवं पश्चिम के चार-चार मण्डलों के बूथ प्रभारी घोषित किए गए हैं। इसमें बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लालगढ़ मण्डल का बूथ प्रभारी विनोद करौला, जूनागढ़ मण्डल के देव स्वरूप कौजास, रानी बाजार मण्डल के बूथ प्रभारी नर सिंह सेवग, गंगाशहर के जसकरण छाजेड़ को बनाया गया है। इसी तरह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गोपेश्वर मण्डल के चन्द्र प्रकाश गहलोत, नया शहर मंडल के विशाल गोलछा, पुराना शहर मण्डल के कमल आचार्य तथा जस्सूसर मंडल का बूथ प्रभारी दिनेश सांखला को बनाया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आज
बीकानेर. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं बीकानेर जिला महिला प्रभारी बबीता शर्मा शुक्रवार को स्वयं सहायत समूहों की महिलाओं के साथ होटल वृन्दावन में प्रात: 11 बजे बैठक करेंगी। भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष मधुरिमा
सिंह के अनुसार बैठक में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जो पापड़, बड़ी, दूग्ध वितरण, सिलाई-कढ़ाई इत्यादि के कार्य करती हैं, उनकी परेशानियों के निवारण पर चर्चा की जायेगी।