4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलितों-महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन 23 को

Bikaner news- प्रदेश एवं जिले में दलितों एवं महिलाओं के साथ बढ़ रही अत्याचारों की घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 23 अगस्त को धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएगी।
2 min read
Google source verification
Bikaner BJP press conference

दलितों-महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन 23 को

बीकानेर. प्रदेश एवं जिले में दलितों एवं महिलाओं के साथ बढ़ रही अत्याचारों की घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 23 अगस्त को धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएगी। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत भाजपा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजेगी। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान देहात भाजपा जिलाअध्यक्ष व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। दलित एवं महिला उत्पीडऩ की घटनाओं में अत्यधिक बढोतरी हुई है। लूट, डकैती, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं भी बढ़ी है। अपराधियों पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं है।

बिश्नोई ने आरोप लगाया कि पंचायत परिसीमनका कार्य उपखण्ड एवं कलक्टर कार्यालय राजनीतिक दबाव में कर रहा है। नियमों की अवहेलना की जा रही है। नोखा उपखण्ड में तीसरी नवसृजित पंचायत समिति जसरासर को प्रस्तावित करके खारिज कर रहे हैं। इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ में नवसृजित पंचायत समिति का जनहित में मुख्यालय सेरुणा होना चाहिए, लेकिन राजनीतिक पूर्वाग्रहों से मुख्यालय ऊपनी बनाया जा रहा है, जो अनुचित है। उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों के ऋण वितरण पर भी सवाल खडे़ किए।

परिसीमन में नियमों की अवहेलना

शहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि स्थानीय निकायों के परिसीमन कार्य में नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन नियमों के तहत नहीं कर राजनीतिक आधार पर किए जा रहे है। भाजपा ने इस प्रकार के परिसीमन पर आपत्तिया जताई है और आगे भी विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि परिसीमन में नक्शा कुछ है, और धरातल पर स्थिति कुछ और है। आचार्य ने शहर में चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर सरकार व प्रशासन पर सवाल उठाए। पत्रकार वार्ता के दौरान महामंत्री मोहन सुराणा, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, जालम सिंह भाटी, ताराचंद सारस्वत, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अशोक भाटी, विक्रम सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग