1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दस फीट जमीन के लिए भाई व भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

Bikaner Crime News : बीकानेर जिले के रामबाग में महज दस फीट के करीब कृषि भूमि के टुकड़े के लिए भाई व भतीजों ने चाचा की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने पर पीड़ित का बेटा व गांव वाले खेत पर पहुंचे।

2 min read
Google source verification
mahajan_police_station.jpg

Bikaner Crime News : बीकानेर। जिले के महाजन थाना इलाके के रामबाग में महज दस फीट के करीब कृषि भूमि के टुकड़े के लिए भाई व भतीजों ने चाचा की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के समय चाचा अपने खेत में ही था। वारदात का पता चलने पर पीड़ित का बेटा व गांव वाले खेत पर पहुंचे। जहां से गंभीरावस्था में शख्स को महाजन सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।

महाजन एसएचओ कश्यप सिंह ने बताया कि रामबाग निवासी कालूराम ताखर (52) पुत्र भंवराराम गुरुवार सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत गया था। खेत में बड़े भाई सतपाल ताखर, उसके बेटे मनीष और धर्मेन्द्र ताखर के साथ कृषि भूमि को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने कालूराम पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे राकेश ताखर की रिपोर्ट पर सतपाल ताखर, मनीष व धर्मेन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले फिर आई बड़ी खबर, चंद्रभान आक्या सहित राजस्थान के 4 MLA आज थामेंगे बीजेपी का दामन!

मृतक के बेटे राकेश के मुताबिक, वारदात की सूचना पर वह और गांव के लोग खेत पहुंचे। तब कालूराम चालक की सीट पर गंभीर हालत में स्थिर पड़े थे। उनके नाक व कान से खून बह रहा था। आशंका है कि आरोपियों ने लाठी से उनके सिर पर वार किया, जिससे अंदरूनी चोट लगी और उनकी मौत हो गई।

कालूराम व सतपाल का रामबाग की रोही में खेत है। इस खेत की कुछ भूमि पर आरोपी सोलर पैनल लगवा रहे थे। उसका सामान भी मौके पर था। महज पांच-दस फीट भूमि को लेकर कालूराम व सतपाल में काफी समय से विवाद चल रहा था। कालूराम सुबह ट्रैक्टर लेकर गया और उसने सोलर पैनल के लिए तय की गई जमीन पर ट्रैक्टर से काम शुरू कर दिया। इस बात को लेकर मनीष व धर्मेन्द्र के साथ विवाद हो गया। जिस पर आरोपियों ने लाठियों से पीट-पीटकर कालूराम की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में फिर आपसी कलह, दो दिग्गज नेताओं ने आलाकमान को दिखाई आंख

Story Loader