6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद मकान में चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार

bikaner-dungergarh news: सोने व चांदी के आभूषण सहित नगद राशि लेकर चम्पत
less than 1 minute read
Google source verification
Escaped with jewelry and cash

Escaped with jewelry and cash

बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़. यहां कालू बास में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने बन्द मकान में सेंधमारी कर सोने व चांदी के आभूषण एवं नगद राशि की चोरी कर चम्पत हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब पैंतीस लाख रुपए बताई गई है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मकान मालिक उड़ीसा में परिवार सहित रहता है। कस्बे के कालू बास वार्ड संख्या दो का निवासी अमित कुमार पुरोहित ने बताया कि उसके ताऊ मांगीलाल पुरोहित का घर उसके घर के पीछे वाली गली में है। ताऊ परिवार सहित उड़ीसा के पालड़ा में रहते हैं। वे उनके घर की देखभाल करते हैं।

गुरुवार सुबह जब वह बन्द मकान को संभालने गया तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी और गेट खुला हुआ था। घर के अन्दर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे थे और सामान इधर उधर बिखरा था।

इस पर ताऊ मांगीलाल को फोन पर जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि घर की अलमारियों में सोने व चांदी के आभूषणों के अलावा नगद राशि भी रखी थी। उनके बताए अनुसार जानकारी कि तो कीमती सामान गायब मिला। कपड़ों की सूटकेस यथावत रखी मिली है। जबकि कीमती सामान रखी संदूके एवं अलमारियों को ही तोड़ कर सामान चोरी किया है।

यह सामान हुआ चोरी

अज्ञात चोर घर की अलमारी में रखे सोने के दो हार, छह अंगुठी, चार चूड़ी, दो ब्रेसलेट, दो लॉकेट, तीन चैन, चार झूमका जोड़ी, एक तागड़ी, दो बोरिया रखड़ी आदि चोरी हो गए। इसी प्रकार तीन किलो चांदी का सामान और तीस हजार रुपए नगद अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग