
बीकानेर बस हादसा (Photo-AI Generated)
NH 62 Bus Accident: बीकानेर जिले के लूणकरणसर इलाके से रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामेन आई है। जोधपुर से लुधियाना जा रही एक निजी बस एनएच-62 पर विश्वकर्मा मार्केट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। शुरुआती जांच में यह सामेन आया है कि बस के सामने अचानक एक गाय आ गई थी। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद इलाके में काफी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हादसा इतना भयानक था कि 8 महीने के माधव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ ही 16 यात्री घायल हो गए। घायलों में कई लोगों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसर गया और बस में सवार यात्री घबरा गए थे और इस वजह से बस में यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में लग गए। सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना प्रभारी गणेश कुमार विश्नोई और उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सबसे पहले लूणकरणसर के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया, लेकिन 14 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर थी। इसव वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 महीने के माधव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
बता दें कि बस के पलट जाने से रात को हाईवे पर यातायात काफी प्रभावित हुआ। इसलिए बस को सीधा करने के लिए क्रेन को बुलाया गया। क्रेन से बस को सीधा करने के बाद उसे हाईवे से बगल में लाया गया ताकि यातायात सामान्य हो सके।
Updated on:
20 Jul 2026 01:12 pm
Published on:
20 Jul 2026 01:12 pm
