4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019 : राजस्थान के ये कलेक्टर बनेंगे एक्टर, लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति करेंगे जागरूक

राजस्थान के ये कलेक्टर बनेंगे एक्टर, लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति करेंगे जागरूक
2 min read
Google source verification
Bikaner Collector

Bikaner Collector

बीकानेर।

चुनाव आयोग ने लोकसभा के चुनाव की तारीखों का एेलान पूरे देश में कर दिया गया है। लोकसभा के चुनाव देश में सात चरणों में पूरे होंगे। वहीं राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे। प्रदेश में चौथे और पांचवे चरण में 29 अप्रैल और 6 मई को वोट डाले जाएंगे। सात चरणों में चुनाव होने के बाद नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए राजस्थान से खबर है।

राजस्थान में बीकानेर कलक्टर कुमार पाल गौतम एक्टर बनकर शहर में अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति आह्वान करेंगे। गौतम ने इसके लिए बाकायदा एक राइट-अप तैयार कराया है। 14 से 18 मार्च तक होने वाले बीकानेर थिएटर फेस्टिवल में बतौर एक्टर बनकर फेस्टिवल में आने वाले लोगों को लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान कराने के लिए आह्वान करेंगे।

गौतम ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन में बताया कि लोकसभा चुनाव-2019 घोषणा के साथ ही चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार दो लाख 41 हजार 790 मतदाता बढ़े हैं।

वर्ष 2014 में कुल मतदाता 15 लाख 91 हजार 425 थे जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या 18 लाख 33 हजार 215 है। इनमें नौ लाख 68 हजार 181 पुरुष मतदाता है जबकि आठ लाख 65 हजार 34 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि आठ विधानसभा क्षेत्र (बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, खाजूवाला, अनूपगढ़, श्रीकोलायत, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा) में कुल 1829 मतदान केंद्र है।

लोकसभा चुनावों में पुलिस भी सतर्क

वहीं आम चुनाव की आचार संहिता लगते ही पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। आम चुनाव शांतिपूर्वक हो इसके लिये पुलिस अधिकारी हर जिलों में अपराध समीक्षा बैठक लेकर और अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में आदतन अपराधियों की धरपकङ करने, चुनाव के दौरान गङबङी करने के संभावित लोगों को पाबंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लाईसेंसी हथियारो को जमा करवाने की कार्रवाई के लिये भी निर्देश दिये हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग