
bikaner crime news
बीकानेर. केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को खैनी (तंबाकू उत्पाद) से भरे एक ट्रक को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने इसे लूणकरनसर और महाजन के बीच पकड़ा। पकड़ी गई खैनी का बाजार मूल्य करीब १५ लाख रुपए बताया गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार माल के भौतिक सत्यापन के बाद करीब १० लाख रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रक में १६५ बैग खैनी से भरे हुए थे और इसका बिल भी नहीं था। यह ट्रक हनुमानगढ़ से बीकानेर आ रहा था।
नहीं था ई-वे बिल
केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग के सहायक आयुक्त महेन्द्र सिंह यादव के अनुसार ट्रक चालक के पास ई-वे बिल नहीं था। टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए माल जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि माल का भौतिक सत्यापन करने के बाद संबंधित व्यापारी को सूचित किया गया है। उसके आने के बाद ही जुर्माना राशि वसूल की जाएगी। यादव ने बताया कि गश्ती दल को राजमार्गों पर वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के अधिकारी टैक्स चोरी की आशंका वाले माल की धरपकड़ में जुटे हैं।
Published on:
13 Nov 2018 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
