4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुट्टा चौराहे पर नाले में मिला युवक का शव

नाले में मिला युवक का शव
less than 1 minute read
Google source verification
भुट्टा चौराहे पर नाले में मिला युवक का शव

भुट्टा चौराहे पर नाले में मिला युवक का शव

बीकानेर. भुट्टों का चौराहा के पास गंदे पानी के नाले में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलने के बाद सदर व बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान इन्द्रा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बीछवाल थाने के एएसआई पूर्णसिंह ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार मेघवाल शराब का आदी था जो मंगलवार शाम को नाले में गिर गया। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने युवक की मौत हो लेकर आशंका जताई लेकिन बाद में शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं होने पर वे मान गए। शव का पोस्टमार्टम कराकर ले गए।

घटना का विरोध, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भुट्टों का चौराहा स्थित गंदे पानी के नाले में युवक के गिरने से हुई मौत पर क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश जताया। पार्षद शहजाद भुट्टा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नगर निगम आयुक्त से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि भुट्टों के चौराहे के पास नाला काफी समय से गंदगी और कचरे से अटा हुआ है, जिसकी सफाई कराने के लिए २० फरवरी को ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने युवक की मौत के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में अब्दुल रहमान लोदरा, मोहसिन भुट्टो, अमीन भाटी,, पूर्व पार्षद जोगेन्द्र जोईया आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग