
Bikaner Directorate of elementary education
बीकानेर. प्रदेश में ५वीं बोर्ड परीक्षा आवेदन 30 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी संस्था प्रधानों को ऑनलाइन आवेदन के निर्देश दिए है। राज्य के सभी सरकारी, संस्कृत विद्यालयों, मदरसों को शाला दर्शन व शाला दर्पण पोर्टल से तथा पीएसपी पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने होंगे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया कि इस बार ऑफ लाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं भरता है तो जिम्मेदारी सम्बंधित संस्था प्रधान की होगी। जिन निजी शिक्षण संस्थानों, मदरसों व संस्कृत विद्यालयों का सम्बंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं है उन्हें रजिस्ट्रेशन कराकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सम्बंधित डाइट इसका प्रबोधन करेगी। प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा-2019 पांचवीं बोर्ड में निजी, मदरसों में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र की परीक्षा शुल्क 40 रुपए निर्धारित है। ये शुल्क ब्लॉक स्तर से समेकित राशि डिमांड ड्राफ्ट की ओर से अध्यक्ष, डाइट विकास व प्रबंधन समिति के नाम से जमा कराइ जाएगी।
Published on:
18 Nov 2018 11:29 am
