4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरुरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण

जरुरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण
less than 1 minute read
Google source verification
जरुरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण

जरुरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण

बीकानेर. लॉकडाउन में जरुरतमंद परिवारों के लिए भोजन पैकेट और राशन किट वितरण का कार्य जारी है। श्रीराम कला मंदिर की ओर से शनिवार को सिंगी चौक में जरुरतमंद परिवारों को 251 राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी किशोर सिंह, शीतला गेट पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार इत्यादि का सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि अतिथि पं.जुगल किशोर ओझा ने धैर्य व एकजुटता से कोरोना पर जीत पाने की बात कही। वैद्य गिरधर लाल भादाणी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मोहल्लावासी लक्ष्मीनारायण भादाणी, नेमीचंद भादाणी, महेन्द्र जैन, मुरली दैया, कंवर लाल, डॉ. किशोरी लाल आदि थे।


वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के नेतृत्व में इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में जरुरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीछवाल पुलिस थाना के रवि कुमार, समाजसेवी भवानी सिंह भाटी, बुधाराम अठवाल, सांवरमल गोयल, रविन्द्र जावा आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग