
बीकानेर।
धरणीधर मैदान में रविवार को जब फिल्मी सितारे देवी-देवता और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे तो देखने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दो टीमों ने मैदान में फुटबॉल मैच खेला। दरअसल, यह स्वांग भरे पात्रों का मैच था, लेकिन मैदान में पहुंचे हर शख्स के चेहरे और रौनक छा गई।
मौका था होली के अवसर पर फागणिया फुटबॉल मैच का। इस मैच को देवी-देवता, नेताओं, फिल्मी सितारे, भूत-प्रेत अंडमान के आदिवासी लोगों ने रोमांचक बना दिया। होली के रंग से सराबोर मैच करीब 1 घंटे तक चला।इस अनूठे फुटबॉल मैच को देखने के लिए सैकड़ों लोग धरणीधर मैदान में पहुंचे।
प्रधानमंत्री V/S मुख्यमंत्री मैच रहा आकर्षण का केंद्र
इस बार का फागणिया फुटबॉल मैच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वांग धरे किरदारों के नेतृत्व में खेला गया। इस मैच में महिलाओं की टीम मुख्यमंत्री के स्वांग वाले पात्र के नेतृत्व में उतरीं। जबकि इसे टक्कर देने के लिए टीम नरेंद्र मोदी की टीम मैदान में थी।
पीएम मोदी का स्वांग रचे कैप्टन की टीम को मुख्यमंत्री की टीम को 5-2 से पराजित कर दिया। हंसी ठहाकों से भरे मैच ने मनोरंजन के साथ ही पर्यावरण बचाओ, स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ का संदेश भी दिया।
नीरव मोदी-प्रिय प्रकाश ने भी बिखेरे जलवे
कच्छावा ने बताया कि इस बार कंगना रनौत , दीपिका पादुकोण , सनी लियोनी के साथ ही विराट कोहली , अनुष्का, नीरव मोदी ,मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के स्वांग बने होली के रसिको अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। इसमें देवी-देवताओं के साथ दानव भी रहे।
दो दशक से चली आ रही परंपरा
आयोजन समिति के सीताराम कच्छावा ने बताया कि फागणिया फुटबॉल मैच की परंपरा 20 साल से निभाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है इस तनाव भरी जिंदगी में होली के त्यौहार पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान, हंसी खुशी बनी रहे, साथ ही शुद्धता भी बरकरार रहे।
फागणिया फुटबॉल को देखने के लिए महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचती हैं। इसमें सभी जाति, वर्ग, धर्म के लोग भाग लेते हैं। रविवार को हुए मैच में 52 स्वांग मैदान में उतारे गए।
यह अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बी डी कल्ला, SBI के डीजीएम विनीत कुमार, सीओ सदर राजेंद्र सिंह, मौजूद रहे। उनकी भागीदारी मैच में कन्हैया लाल रंगा सीताराम कच्छावा गोपाल हर्ष दुर्गा शंकर आचार्य श्री रतन तंबोली प्रकाश पुरोहित शिवरतन रंगा केशव महेश पवन अग्रवाल सहित भवन स्वामियों ने भागीदारी निभाई संचालन रविंद्र हर्ष और ज्योति प्रकाश रंगा ने किया
Updated on:
26 Feb 2018 08:21 am
Published on:
26 Feb 2018 08:17 am

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
