10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग से चश्मा एसेसरीज व अन्य सामान जला

आग से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल
less than 1 minute read
Google source verification
आग से चश्मा एसेसरीज व अन्य सामान जला

आग से चश्मा एसेसरीज व अन्य सामान जला

केईएम रोड क्षेत्र िस्थत गणपति प्लाजा मार्केट गली में चश्मा एसेसरीज के एक गोदामनुमा दुकान में शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। आग से एकबारगी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग एकत्रित हो गए। आस-पडौस के लोगों ने पानी की बाल्टियों और पाइप से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और बीछवाल फायर ब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने अधिकतर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। जिस स्थान पर आग लगी वहां चश्मों से संबंधित एसेसरीज व अन्य सामान रखा हुआ था। वहीं ऑफिस के संचालन की भी बात कही जा रही है। आग से चश्मों से संबंधित सामान, कुर्सियों, फर्नीचर, अलमारियों आदि को नुकसान पहुंचा है। नगदी जलने की भी बात कही जा रही है। आग लगने का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है। केईएम रोड युवा व्यापार समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी ने प्रशासन से गणपति प्लाजा गली में पार्किंग की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।

पार्किंग बन रही रोडा
व्यस्तम केईएम रोड के पास गली में िस्थत गणपति प्लाजा क्षेत्र में पहले भी कई बार दुकानों में आग लग चुकी है। हर बार इस व्यस्तम क्षेत्र में वाहनों की मौजूदगी के कारण दमकल पहुंचने में कठिनाई बनी रहती है। शनिवार को लगी आग के दौरान भी यही िस्थति बनी। वाहन पार्किंग के कारण दमकल गली में नहीं पहुंच पाई। गनीमत रही कि आग ने विकराल रुप नहीं लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।