19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब तक उमस से बेहाल रहा है बीकानेर, आज से तीन दिन राहत के आसार, बारिश की उम्मीद बंधी

बुधवार को सुबह से ही शहर पर बादल छाए रहे, जिससे धूप कुछ कम जरूर रही। लोगों को दिनभर बारिश की आस रही, लेकिन बूंद तक नहीं गिरी।

less than 1 minute read
Google source verification

»×èü âð ãæÜ ÕðãæÜ Õè·¤æÙðÚU ×ð´ çÎÙÖÚU ©×â âð ãæÜ ÕðãæÜ ÚUãæ Ð ÌðÁ »×èü ·Ô¤ ÎõÚUæÙ ÂâèÙæ ÂõÀÌð ÙÁÚU ¥æ° ÂèÕè°× ãæòçSÂÅUÜ ×ð´ ÈôÅUô ÙõàææÎ ¥Üè

बीकाणा को अब बारिश का इंतजार लंबा लगने लगा है। उसकी वजह उमस है, जिसने लोगों को हैरान-परेशान कर रखा है। उधर, अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है। मधुमेह, ब्लड प्रेशर और दिल के रोगियों के लिए यह मौसम खासकर परेशान करने वाला साबित हो रहा है। इन सबके बीच बुधवार को सुबह से सूरज पूरी तल्खी से तो बाहर नहीं आया। लेकिन करीब 40 डिग्री तापमान में भी उमस से उसने लोगों को हैरान किए रखा। कूलर की नमी इसे और बढ़ाती रही।

वैसे बुधवार को सुबह से ही शहर पर बादल छाए रहे, जिससे धूप कुछ कम जरूर रही। लोगों को दिनभर बारिश की आस रही, लेकिन बूंद तक नहीं गिरी। अब मौसम विभाग ने गुरुवार से तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। तापमान में मामूली गिरावट, पर राहत नहीं मिली। बुधवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से रहा, जबकि मंगलवार को यह 41.2 डिग्री था। न्यूनतम तापमान: 31 डिग्री रहा, जो पिछले दिन के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। बादलों के चलते भले ही पारा थोड़ा नीचे आया हो, लेकिन नमी और हवा की कमी के चलते उमस ने परेशानी बढ़ा दी।

गुरुवार से तीन दिन बारिश के आसार

इस बीच मौसम विभाग ने जरूर थोड़ी राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, बीकानेर संभाग में 27 जून (गुरुवार) से 29 जून तक बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट और उमस से राहत की उम्मीद है। बारिश की संभावना से शहरवासियों को राहत की उम्मीद है, जबकि किसानों ने खेतों में तैयारी शुरू कर दी है।