4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

bikaner holi 2019- जोशी-भादाणी जाति में हुआ पानी खेल डोलची का आयोजन

बीकानेर. सिंगिया-भादाणी चौक में मंगलवार को जोशी-भादाणी जाति के बीच प्रेम भरी पानी की टक्कर हुई। डोलची खेल में दोनो जातियों के पुरुषों ने एक-दूसरे की पीठ पर पानी की बौछार की।
2 min read
Google source verification
bikaner holi 2019

bikaner holi 2019- जोशी-भादाणी जाति में हुआ पानी खेल डोलची का आयोजन

बीकानेर. सिंगिया-भादाणी चौक में मंगलवार को जोशी-भादाणी जाति के बीच प्रेम भरी पानी की टक्कर हुई। डोलची खेल में दोनो जातियों के पुरुषों ने एक-दूसरे की पीठ पर पानी की बौछार की। खेल की शुरूआत चौक प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंत्रोचार के बीच डोलची का पूजन किया गया। दोनो जातियों के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में हुए इस पारम्परिक खेल को देखने के लिए घरों की छतों पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। करीब दो घंटे चले खेल के दौरान खिलाडि़यों की पीठ पर पानी की मार से निकलने वाली सटाक की आवाज से हर कोई रोमांचित नजर आया। खेल की समाप्ति हवा में गुलाल उड़ाकर की गई। इस दौरान लक्ष्मीनारायण भादाणी, सत्यनारायण भादाणी, भरत लाल, संजय, अशोक भादाणी, शंकर भादाणी, दामोदर, पार्षद गिरिराज जोशी, बल्लू जोशी, रिगधर जोशी, रघु जोशी, पुरुषोतम, मक्खन लाल, गिरिश सहित दोनो जातियों के बुजुर्ग, युवा मौजूद रहे।

ओझा-छंगाणी सतरंगी डोलची खेल आज
रियासतकालीन परम्परा के तहत बारह गुवाड़ चौक में बुधवार को ओझा-छंगाणी जाति के पुरुषों के बीच पानी खेल सतरंगी डोलची का आयोजन होगा। आयोजन से जुडे़ मदन मोहन छंगाणी ने बताया कि खेल से पहले जबरेश्वर महादेव का पूजन और पूर्व डोलची खेलार गुलजी ओझा को याद किया जाएगा। इस दौरान पूर्व डोलची खेलारों और होली के रसियों के चित्रों का पूजन होगा। चौक प्रांगण में भगवान कृष्ण की माखन चोर लीला का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि डोलची खेल के दौरान पानी के फव्वारे आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। पानी की बौछारों के बीच डोलची खेल होगा।

रत्ताणी व्यास जाति की निकली गेर

बीकानेर.

रियासतकालीन परम्परा के तहत मंगलवार को रत्ताणी व्यास जाति की पारम्परिक गेर निकाली गई। पुष्करणा स्टेडियम के पीछे स्थित रत्ताणी व्यास पंचायती बगीची से प्रारम्भ हुई यह गेर गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, फूंभड़ा पाटा, बारह गुवाड़, सदाफते, रत्ताणी व्यास चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। रम्मत में शामिल लोगों ने पारम्परिक गीत गाए। इससे पहले बगीची परिसर में भगवान गणेश और गवरा दादी का पूजन कर फागोत्सव मनाया गया। महिलाओं को मेहन्दी का वितरण किया गया। भजनों की प्रस्तुती हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में व्यास जाति के लोग शामिल हुए।


होली कार्यक्रम में आज

हेडाऊ मेहरी रम्मत

स्थान -बारह गुवाड़ चौक
समय- बुधवार सुबह

..............................
ओझा-छंगाणी डोलची खेल

स्थान-बारह गुवाड़ चौक
समय-दोपहर २ बजे

....................................
नृसिंह मंदिर में पुष्प होली

स्थान- डागा चौक नृसिंह मंदिर
समय- शाम ७ बजे बाद

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग