4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

bikaner news- मैनसर गांव की रोही में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मैनसर की दक्षिणी रोही में मांगीलाल कुम्हार (४२)ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता था।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner jasrasar news death due to current

करंट के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

जसरासर. मैनसर गांव की रोही में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मैनसर की दक्षिणी रोही में मांगीलाल कुम्हार (४२)ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता था। बुधवार रात ढाणी में विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने पर वह बाहर मीटर के पास बिजली बंद करने गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजन उसे घायल अवस्था में नागौर के अस्पताल लेकर गए।

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जसरासर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर नोखा तहसीलदार द्वारकाप्रसाद ने स्टाफ साथ के मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर नोखा विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता भूराराम चौधरी को दी तथा मृतक के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलवाने की बात कही।

दीपावली पर आया था गांव

ग्रामीणों ने बताया की मागिलाल कुम्हार कारपेंटर (लकड़ी का कार्य) का काम करता है और राजस्थान से बाहर रहता है। वह दीपावली पर गांव आया था लेकिन बुधवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग