
Bikaner : Lens Implants Can Now Be Done In Dogs Eyes
बीकानेर. प्रदेश में आधुनकि चिकित्सा पद्धति से अब पशुओं की आंखों में भी मोतियाबिंद का उपचार हो सकेगा। इसके लिए राजस्थान केशवानंद पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय राजुवास में पशुआें की आंखों में लेंस प्रत्यारोपण के लिए आधुनिक तकनीक की मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन से फेको पद्धति से पशुओं की आंखों में लेंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे।
राजुवास में इसकी निशुल्क शुरूआत भी हो चुकी है। वर्तमान में यहां पर वेटरनरी कॉलेज सर्जरी व रेडियोलॉजिस्ट विभाग के तत्वावधान में कुत्तों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपण शुरू कर दिए गए हैं। वहीं गायों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपण नहीं कर केवल मोतियाबिंद हटाया जाता है, जिससे गायें आसानी से देख सकती है। इसके लिए करीब 30 लाख रुपए के उपकरण स्थापित किए गए हैं। इनमें फेको पद्धति से आंखों में लेंस प्रत्यारोपण की मशीन की कीमत ही १५ लाख रुपए है। राजुवास में शीघ्र ही अन्य पशुओं की आंखों का उपचार भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए ऑपरेशन थियेटर भी अलग से स्थापित होगा जिसका निर्माण चल रहा है।
ऑपरेशन में लगता है 45 मिनट का समय
लेंस प्रत्यारोपण से पहले कुत्तों की आंखों की जांच की जाती है। इसके बाद कुत्ते को बेहोश कर मशीन से फेको पद्धति से ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया जाता है। राजुवास पशु रोग शल्य चिकित्सा इकाई के डॉ. प्रवीण बिश्नोई व डॉ. एस.के. झीरवाल ने बताया कि कुत्तों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपण की इस पद्धति में 45 मिनट का समय लगता है। ऑपरेशन के तीन दिन के बाद कुत्तों की आंखों से पट्टी हटा दी जाती है। वेटरनरी में फेको पद्धति से अब तक ६60 कुत्तों की आंखों में सफल लेंस प्रत्यारोपित किए जा चुके हैं।
पंजाब व हरियाणा से भी आते हैं लोग
राजस्थान सहित भारत में महज पांच एेसे पशु चिकित्सा केन्द्र है जहां पर पशुओं की आंखों का इस तरह के अत्याधुनिक उपकरणों से उपचार किया जाता है। इनमें राजस्थान में बीकानेर के बाद बरेली, मथुरा, लुधियाना व चैन्नई शामिल है। राजस्थान में यह पहला पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय है जहां पर कुत्तों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपण के लिए पंजाब, हरियाणा व प्रदेश के अन्य जिलों से लोग आते हैं।
उन्नत तकनीक से उपचार
राजुवास में कुत्तों की नेत्र चिकित्सा उन्नत तकनीकी से की जा रही है। यहां पर अत्याधुनिक उपकरण है जिनसे वेटरनरी महाविद्यालय उन्नत सेवाएं दे रहा है। गायों व अन्य पशुआंे की आंखों के उपचार के लिए भी आधुनिक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध है।
- प्रो. विष्णु शर्मा, कुलपति, राजुवास
Published on:
30 Jul 2019 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
