4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 गोधों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे श्रमिक

बीकानेर. नगर निगम द्वारा नियुक्त फर्म द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े १५ गोधों को गाढ़वाला गोशाला प्रशासन ने लेने से मना कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner nagar nigam news

15 गोधों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे श्रमिक

बीकानेर. नगर निगम द्वारा नियुक्त फर्म द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े १५ गोधों को गाढ़वाला गोशाला प्रशासन ने लेने से मना कर दिया। इस पर फर्म के श्रमिक गोधों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। यहां पर खड़े गोधे लोगों के लिए कोतूहल का विषय बन गए। इस दौरान नगर निगम से अनुबंधित फर्म के संचालक और श्रमिक भी उपस्थित थे। अनुबंधित फर्म संचालक पूनमचंद ने बताया कि शहरी क्षेत्र से पकड़े गोधों को गाढ़वाला स्थित गोशाला में छोडऩे के आदेश है। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त के कहने पर गोधों को लेकर दो बार गाढ़वाला गए लेकिन गोशाला प्रबंधन ने इन गोधों को रखने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित फर्म के श्रमिकों ने गोधों सहित पिंजरों को कलक्टर ऑफिस के आगे खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर जिला कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर आयुक्त के निर्देश पर सभी १५ गोधों को नगर निगम की गोशाला शरह नथानिया में छोड़कर चारे पानी की व्यवस्था भी की गई।

अब पकड़े गोधों को यहीं रखेंगे
गाढ़वाला स्थित गोशाला की ओर से गोधों को रखने से मना करने पर निगम प्रशासन ने सरह नथानिया क्षेत्र में निगम की ओर से बनाई गई गोशाला में गोधों को रखवाने की व्यवस्था की गई। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि गोशाला में गुरुवार को पकडे़ गए १५ गोधो को रखा गया है और चारा-पानी की व्यवस्था भी की गई है। निगम की ओर से पकड़े जाने वाले गोधों को अब इसी गोशाला में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि गोशाला की चारदीवारी के साथ पानी की खेळिया बनाने का काम पूरा हो गया है। कमरे का निर्माण चल रहा है। गोधों की देखभाल और चारे -पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग