6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशन का रास्ता बंद, ठेकेदार की शिकायत की मिली ग्रामीणों को सजा

bikaner-mahajan news: अरजनसर रेलवे स्टेशन का मामला  
2 min read
Google source verification
 Closed the way to the station

Closed the way to the station

बीकानेर. महाजन. अरजनसर कस्बे के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व आमजन की सुविधा के लिए रखा गया रास्ता बन्द कर देने से परेशानी बढ़ गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने बताया कि यहां प्लेटफार्म पर दो फीट का रास्ता रखकर उसमें लोहे की खिड़की लगाई गई थी। ताकि यात्री व ग्रामीण आवागमन कर सके।

यह रास्ता तत्कालीन डीआरएम व अन्य अधिकारियों के निर्देश पर बनाया था। फिलहाल स्टेशन पर पानी भण्डारण व उच्च जलाशय के निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने इस रास्ते से लोहे की खिड़की हटाकर ईंटों से चिनाई कर बन्द कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ता बन्द करने की कार्यवाही ठेकेदार द्वारा ईष्र्यावश की गई है। गत दिनों डीआरएम के दौरे के समय उक्त ठेकेदार द्वारा किये जा रहे घटिया निर्माण कार्य की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। अब ठेकेदार ने बिना कारण रास्ता बन्द कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

खाळे पर हुए अतिक्रमण से किसानों में रोष

अरजनसर कस्बे के पास चक 110 आरडी के खाळे पर अतिक्रमण से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खाळे में अपशिष्ट पदार्थ व गंदा पानी डालने से बीमारियां फैलने की आशंका बन रही है।

अरजनसर के लक्ष्मीनारायण ओझा व 110 आरडी के किसान हुकमाराम ने बताया कि चक 110 आरडी का खाळा अरजनसर के बीच से निकलता है। कस्बे के बीच से निकलने के कारण इसके दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर रखें है।

किसानों ने बताया कि पानी की बारी के समय खाळे में भरी रेत आदि निकालने में भी परेशानी होती है। साथ ही नालियों का गंदा पानी व अपशिष्ट पदार्थ खाळे में डालने से पानी दूषित हो रहा है। यही पानी आगे खेतों में जाता है। इसे किसान पीने आदि के काम लेते है।

इस मामले को लेकर किसानों ने कंवरसेन लिफ्ट नहर के सहायक अभियंता व अन्य उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर खाळे पर अतिक्रमण हटवाने व गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग