
बीकानेर : फायरिंग रेंज में जाना पड़ा महंगा, ग्वाला गोली से घायल
बीकानेर. महाजन. महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बिना अनुमति घुसा एक ग्वाला गोली लग जाने से injured bullet गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाद में परिजन उसे बीकानेर लेकर आए और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया।जानकारी के अनुसार लूणकरनसर उपखण्ड के खोडाला निवासी बनवारीलाल फायरिंग रेंज में घुस गया। उस समय सैनिक नियमित अभ्यास के तहत गोलीबारी कर रहे थे। फायरिंग के बीच में घुस जाने से बनवारी लाल के गोली के छर्रे लग गए। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। महाजन थाने के हैड कांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई ने बताया कि घायल व्यक्ति अपने पशु तलाशने रेंज एरिया में घुस गया था।
पहले भी हुए हादसे
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में गोली लगने और स्क्रेप बीनने के दौरान पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस क्षेत्र के विस्थापित लोग और रेंज में काम करने वाले हादसों का शिकार होते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 23 मार्च, २०19 को फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैम्प के पास स्क्रेप ठेकेदार पंजाब निवासी मनजीत सिंह की
मौत हो गई। खाना बनाते समय स्क्रेप में पड़ा जिंदा बम फटने से उसकी जान गई थी। इससे पहले 15 फरवरी को रेंज में अभ्यास के दौरान गोली चलने से कर्नल संजय सिंह राणा की मौत हो गई। कर्नल राणा राइफल साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई।
Published on:
19 Sept 2019 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
