4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर- सुपर सकर मशीन से सीवरेज सफाई शुरू

bikaner news- महापौर ने पूजन कर सफाई के लिए की रवाना  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news- Sewerage cleaning started with super sucker machine

बीकानेर- सुपर सकर मशीन से सीवरेज सफाई शुरू

बीकानेर. सीवर चैम्बरों व लाइनों की सफाई के लिए खरीदी गई सुपर सकर मशीन से सीवरेज सफाई का काम शुरू हो गया है। महापौर नारायण चौपड़ा ने बुधवार को निगम भण्डार गृह में इस मशीन का पूजन कर इसे सफाई कार्य के लिए रवाना किया। इस दौरान पार्षद राजा सेवग, विनोद धवल, भण्डार अधीक्षक किशन गोपाल पुरोहित सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे। मशीन से सफाई कार्य का डेमो पूगल रोड पुलिए के पास हुआ। कम्पनी प्रतिनिधि नीरज जैन, निगम की यांत्रिकी शाखा के प्रभारी मुकेश कुमार व निगम कर्मचारियों की मौजूदगी में डेमो हुआ।

मुकेश कुमार ने बताया कि करीब आधा घंटे में पूरे चैम्बर की सिल्ट को इस मशीन के माध्यम से निकाला गया। करीब आधा डम्प टैंक सिल्ट से भरा। इस दौरान कम्पनी इंजीनियर ने निगम कर्मचारियों को इस मशीन को ऑपरेट करने का प्रशिक्षण भी दिया। सीवरेज सफाई के लिए नगर निगम ने इस मशीन को १ करोड़ ४४ लाख की लागत से खरीदी है। इसमें सुपर सकर मशीन के साथ दो डम्प टैंक भी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग