4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से घर में घुस गए चोर

bikaner news- मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी भैरूशंकर पुत्र शिव शंकर रंगा के घर चोरों ने घुस करीब चालीस लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

बीकानेर. मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी भैरूशंकर पुत्र शिव शंकर रंगा के घर चोरों ने घुस करीब चालीस लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। रंगा परिवार कोडमदेसर मंदिर दर्शन करने के लिए गया हुआ था। चोरी की घटना का पता लगने के बाद मकान मालिक भैरू शंकर रंगा ने नाल पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में रंगा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 12 सितम्बर की रात नौ बजे कोडमेदसर मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे।

अगले दिन 13 सितम्बर को जब सुबह साढ़े ग्यारह बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अन्दर आलमारी में सामान भी बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने करीब सौ ग्राम सोने के तथा करीब दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट लिखने के बाद जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग