6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर: देशनोक व कोलायत में युवती से बलात्कार

bikaner news: महिला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता, युवती को दिया शादी का झांसा
2 min read
Google source verification
Rape in Deshnok and Kolayat

Rape in Deshnok and Kolayat

बीकानेर. देशनोक. श्रीकोलायत. जिले के देशनोक थाने में महिला और श्रीकोलायत थाने में युवती से बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। देशनोक थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला के मामले में नया पेंच आ गया है।

महिला ने एक युवक पर बलात्कार करने तथा चार व्यक्तियों और दो महिलाओं पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में देशनोक थाने में मामला दर्ज कराया है।


एसएचओ जगदीश के अनुसार 45 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट में बताया कि देशनोक निवासी वाशिद उर्फ बासिया (23) उसे सज्बबाग दिखा व बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी उसे बीकानेर व दूसरी जगह ले गया और बलात्कार किया।

पीडि़ता का आरोप है कि आरोपियों के परिजनों के सामने उसकी करतूत उजागर की तो २० अगस्त को अजनाम, जाकिर, इमरान, बिलाल पुत्र फतेह मोहम्मद एवं जाकिर की पत्नी व बेटी ने उससे मारपीट की।


दोनों की गुमशुदगी दर्ज
देशनोक थाने में पीडि़ता व आरोपी की करीब दो महीने पहले गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पीडि़ता आरोपी से दोगुनी उम्र की है तथा उसके पोते-पोती हैं। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद हाल ही दोनों वापस आ गए थे।

इसके बाद पीडि़ता ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया। देशनोक एसएचओ ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच-पड़ताल नोखा सीओ चन्द्रप्रकाश पारीक कर रहे हैं।


बाइक पर ले गया, नशीली दवा खिलाई
युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और नशीली दवा खिलाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध पीडि़ता ने तीन जनों के खिलाफ कोलायत पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।


कोलायत थानाधिकारी विकास बिश्नोई के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि दो माह पूर्व राववाला निवासी प्रेम पुत्र ओमप्रकाश, दलीप, श्यामु पुत्र ओमप्रकाश व एक अन्य बाइक पर सवार होकर आए।

आरोपी प्रेम ने उसे जबदरस्ती नशीली गोलिया खिलाई और अपने गांव राववाला ले गया। वहां शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी प्रेम की मां ने उस पर शादी का दबाव डाला।


छूटकर परिजनों को बताई आपबीती
पीडि़ता ने बताया कि दो माह पूर्व वह झझु फांटे पर सब्जी लेने गई थी। आरोपी उसे जबरन ले गए। आरोपी प्रेम ने उसे अपने गांव राववाला में घर पर पत्नी की तरह रखा। उसे घर बाहर नहीं जाने दिया। दो दिन पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर आई और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने आकर मामला दर्ज कराया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग