4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नालियों-सड़कों पर हो रखे अतिक्रमणों पर चला पंजा

कार्रवाई : नगर निगम ने मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के आठ नम्बर सेक्टर में हटाए अतिक्रमण  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner- remove encroachment

नालियों-सड़कों पर हो रखे अतिक्रमणों पर चला पंजा

बीकानेर. मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के आठ नम्बर सेक्टर में घरों के आगे नालियों और सड़कों पर हो रखे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई बुधवार को हुई। नगर निगम के अधिशासी अभियंता पवन बंसल के नेतृत्व में निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने सीढि़यों, रैम्प, वाहन रखने के पार्र्किंग स्थल, दीवारों, शौचालयों आदि के रूप में हो रखे अतिक्रमणों का सफाया किया। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शाम तक चलती रही।

इस दौरान दर्जनों मकानों के आगे से नालियों में पानी की सुचारू निकासी के लिए हो रखे विभिन्न प्रकार के निर्माणो को ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। कुछ स्थानों पर लोगों ने कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई। इस दौरान नया शहर थाना सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ पुख्ता पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। निगम अधिकारी, कर्मचारी और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

अपने स्तर पर हटाते रहे अतिक्रमण

मुक्ता प्रसाद नगर के ८ नम्बर सेक्टर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। इस दौरान कई लोग अपने स्तर पर घरों के आगे नालियों पर हो रखे सीढि़यों के पत्थरों, चौकियों पर लगी टाइल्स आदि को परिवारजन हटाते रहे। कुछ स्थानों पर लोगों ने सीढि़या, रैम्प, चौकियों को हटाने की कार्रवाई का विरोध भी किया। निगम व पुलिस अधिकारी उनकी समझाईस करते रहे।

दिन भर चली कार्रवाई

नालियों व सड़कों पर हो रखे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई दिन भर चली। इस दौरान सेक्टर नम्बर ८ में विशेष हलचल रही। अतिक्रमण हटाने के स्थलों पर लोगों की भीड़ रही। नगर निगम के करीब एक दर्जन मशीनें व डम्पर इस कार्य में लगे रहे। मुक्ता प्रसाद नगर के ८ नम्बर सेक्टर के साथ-साथ इनके आस पास के क्षेत्रों के लोग भी घरों के आगे हो रखे अतिक्रमणों के हटने को लेकर आशंकित नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग