
खड़े ट्रक में घुसी एसयूवी कार
Bikaner Road Accident: बीकानेर में नोखा के पांचू थाना इलाके में देर रात बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से घायल को बीकानेर रैफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पांचू पुलिया के पास देर रात एक खड़े ट्रक में एसयूवी गाड़ी ने टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक हादसे में नोखा गांव निवासी धीरज जाट और विकास जाट की मौत हो गई। राकेश घायल है, जिसका पीबीएम में उपचार चल रहा है। कार नागौर की तरफ से नोखा आ रही थी। तब नागौर रोड पर गुरू कृपा रेस्टोरेंट के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुस गई।
Published on:
06 May 2025 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
