
पत्नी के अफेयर से परेशान पति
Jaipur Crime: जयपुर के वैशाली नगर में पत्नी के अफेयर से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। पति ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया, जिसमें कह रहा है कि मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी, पत्नी का बॉयफ्रेंड व एक अन्य युवक है। युवक ने कहा कि वह वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। आत्महत्या करने वाले युवक की मां ने वीडियो के आधार पर रविवार को मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि खातीपुरा स्थित चौधरी मार्केट में किराए से रहने वाले सत्यप्रकाश जाटव (30) ने आत्महत्या कर ली। वह ड्राइवर था। दो मई को उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। मां से मिलने के बाद रात 10 बजे वह अपने कमरे में चला गया। देर रात को परिजन ने सत्यप्रकाश को देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। उसको फंदे से नीचे उतारकर निजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
वीडियो में वह छत की तरफ इशारा करते हुए बोल रहा है कि भाई राम-राम, आज मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। मेरी मौत के लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं। पहली उसकी पत्नी, दूसरा पत्नी का बॉयफ्रेंड और तीसरा संजू। तीनों ने मिलकर मुझे धोखा दिया है। उसने वीडियो में कहा कि मैं वैशाली नगर कंप्लेन लिखाने गया था, लेकिन वहां पर कंप्लेन लिखी नहीं गई। मैं चाहता हूं, मुझे इंसाफ मिले। मेरी वाइफ ने मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। उसने अपने पहले आदमी के साथ भी अच्छा नहीं किया था। मेरी वाइफ का 11 साल का प्यार था तो आज वह उसके साथ मिलकर मुझे धोखा दे रही है। थानाधिकारी रवीन्द्र सिंह ने कहा कि मामले में अभी जांच की जा रही है।
Updated on:
6 May 2025, 6:15 AM IST
Published on:
6 May 2025, 6:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.