
खेत में आग से गाय की मौत, आधा दर्जन मवेशी झुलसे
बीकानेर. लूणकरनसर. कंवरसेन लिफ्ट नहर क्षेत्र के चक २५१ आरडी स्थित एक खेत में अचानक आग लगने से आधा दर्जन मवेशी झुलस गए। इस दौरान झुलसी एक गाय की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लूणकरनसर के चक २५१ आरडी में ओमदास स्वामी के खेत में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से आधा दर्जन मवेशी झुलस गए।
आग के दौरान युवक राकेश धतरवाल ने तेज लपटों के बीच से मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान गंभीर अवस्था में झुलसी एक गाय ने दम तोड़ दिया। आग से तूड़ी की ढेर चपेट में आने से काफी मात्रा में तूड़ी जलने से राख हो गई। इसके साथ अन्य सामान भी जल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया । इस दौरान चक में अफरा-तफरी मच गई। ग्रमीणों ने वहां रखा सामान भी बाहर निकालने का प्रयास किया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से आग से काश्तकार को हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मंग की है।
Updated on:
04 May 2019 01:02 pm
Published on:
04 May 2019 01:02 pm
