4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का बीकानेर में भी असर

मौसम: सर्द हवा चलने से गिरा तापमान, आज हो सकती है बारिश, बीकानेर आते-आते चक्रवात 'महाÓ का असर हुआ कम, अरब सागर में बन रहे और दो नए चक्रवात
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner weather news bikaner Winter season rain in bikaner

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का बीकानेर में भी असर

बीकानेर. जम्मु-कश्मीर में इस मौसम की पहली बर्फबारी का असर बीकानेर अंचल में भी होने लगा है। बर्फबारी के साथ ही हवा चलने से यहां सर्दी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को अलसुबह चली सर्द हवा के कारण तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर 'महाÓ चक्रवात बीकानेर में आते-आते कमजोर हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है, वहीं अरब सागर में दो नए चक्रवात और बन रहे है। इन दो नए चक्रवात और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण बीकानेर अंचल में भी तापमान में गिरावट होगी। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और सर्द हवा चली। दोपहर में बादल छंटने से आसमान साफ हो गया लेकिन शाम होते होते शहर व गांवों में करीब १५ मिनट तक तेज धूलभरी हवा चली बादल छा गए।

गुरुवार को अधिकतम तापमान ३१.३ डिग्री व न्यूनतम तापमान १८.४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति आठ से नौ किलोमीट प्रतिघंटा रही और हवा में नमी सुबह ८३ और शाम को ७४ प्रतिशत दर्ज की गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग