4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुनबे सहित दिखे वन्यजीव, मचान व पेड़ के नीचे बैठकर की गणना

कुनबे सहित दिखे वन्यजीव, मचान व पेड़ के नीचे बैठकर की गणना
less than 1 minute read
Google source verification
कुनबे सहित दिखे वन्यजीव, मचान व पेड़ के नीचे बैठकर की गणना

कुनबे सहित दिखे वन्यजीव, मचान व पेड़ के नीचे बैठकर की गणना

बीकानेर. पूनम की धवल चांदनी में वन एरिया में बने वाटर पॉइंट पर वन्यजीव अपने कुनबे सहित दिखे। इन वाटर पॉइंट पर यह वन्यजीव पानी पीने आने के दौरान कई तरह की अठखेलियां करते नजर आए। यह सारा नजारा शुक्रवार को वनविभाग की ओर से शुरू हुए वन एरिया में वन्यजीवों की गणना के दौरान दिखा। यह गणना शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई जो शनिवार सुबह 8 बजे तक चली। इस दौरान कई वन्यजीवों की प्रजातियां देखने को मिली। संभाग गणना प्रभारी व डीएफओ वीरेंद्र जोरा ने बताया कि संभाग के करीब 332 वाटर पॉइंट बनाए गए है।

इनमें 291 वाटर पॉइंट है और 41 नए वाटर पॉइंट बनाए हैं। इन 332 वाटर पॉइंट पर 2.2 वनकर्मी को गणना के लिए लगाया गया हैं। इसके अलावा गणना में कुछ विवि व संस्था के लोग भी शामिल हुए।पुरुषों के अलावा महिला वनकर्मियों ने भी वन्यजीवों की गणना की। वाटर पॉइंट से कुछ दूरी बनाकर पेड़ के नीचे दूरबीन लगाकर दूर से आते वन्यजीवों और पानी पीते समय वन्यजीवों की गणना की गई। इनमें अधिकतर चिंकारा, लोमड़ी, नील गाय सहित 33 तरह के वन्यजीवों की गणना की गई।


ग्लूकोज व नींबू से चलाया काम

गणना में लगे कार्मिको ने ग्लूकोज व नींबू लेकर अपना काम चलाया। तेज धूप में भी हर थोड़ी देर बाद पानी और नींबू से थकावट दूर की व गर्मी से बचाव करते रहे। इस दौरान कार्मिको ने बिस्तर व तकिया तथा चद्दर के साथ पेन, कागज व दूरबीन का उपयोग किया। इनमें एक कार्मिक दूरबीन से वन्यजीवों पर नजर रखता तो दूसरा कार्मिक गणना के लिए कागज में एंट्री करता रहा।


इन जिलों में इतने वाटर पॉइंट पर गणना
वन्यजीव बीकानेर. 10

उपवन सरंक्षक हनुमानगढ़. 32
उपवन सरंक्षक बीकानेर. 37

उपवन सरंक्षक छत्तरगढ़. 45
उपवन सरंक्षक श्रीगंगानगर. 67

उपवन सरंक्षक इंगानप स्टेज द्वितीय बीकानेर. 52
उपवन सरंक्षक चुरू. 48

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग