
Bikaneri Bhujia
बीकानेर . भुजिया कारीगरों की शुक्रवार को हड़ताल टूटने के बाद शनिवार से कारीगरों ने भुजिया बनाने का काम शुरू कर दिया। कुछ कारीगरों के यहां भुजिया बनाने का काम देर रात तक चल रहा था। वहीं घर की महिलाएं और परिजनों को भी भुजिया पैकिंग करते देखा गया।
बीकानेर भुजिया नमकीन श्रमिक संघ के महामंत्री भागीरथ सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को प्रशासन और भुजिया विक्रेताओं के बीच भुजिया कारीगरों की उपस्थिति में समझौता होने के बाद शनिवार से कारीगरों ने भुजिया बनाने का काम शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि समझौते के अनुसार १२ किलो बेसन के भुजिया बनाने पर अब कारीगरों को १२६ रुपए के स्थान पर १४६ रुपए मिलेंगे।
नहीं रहेगी किल्लत
भुजिया कारीगर कालू भादू ने बताया कि पिछले दस-बारह दिनों से भुजिया श्रमिकों की हड़ताल के चलते भुजिया बनाने की भट्टियां बंद पड़ी थी। एेसे में कुछ कारीगरों के यहां भुजिया के ऑर्डर लंबित चल रहे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार से शुरू हुई भट्टियों के बाद अब बाजार में भुजिया की किल्लत नहीं रहेगी। भुजिया कारीगर भादू की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि हड़ताल टूटने के बाद शनिवार को भुजिया बनाने के बाद उसकी पैकिंग का कार्य भी दिनभर चला। कई कारीगरों के परिजनों ने भुजिया की पैकिंग करने में मदद की।
Published on:
13 May 2018 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
