4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा कार्यालय के भवन का नींव पूजन

भाजपा कार्यालय के भवन का नींव पूजन
1 minute read
Google source verification
भाजपा कार्यालय के भवन का नींव पूजन

भाजपा कार्यालय के भवन का नींव पूजन

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात के कार्यालय के मुख्य भवन की नींव का पूजन शनिवार को गांधी कॉलोनी में निर्माणाधीन कार्यालय भूमि पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय भारी उद्योग एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ साथ बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक डॉ. गोपाल जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,भवन निर्माण समिति अध्यक्ष सोहनलाल बैद, उपमहापौर राजेंद्र पंवार आदि उपस्थित रहे। पूजन कार्यक्रम के पश्चात आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर चर्चा भी की गई।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, लोकतंत्र के सम्मान,पंचनिष्ठा, सर्वधर्म समभाव, सबका साथ सबका विकास एवं कार्यकर्ता निर्माण के उद्देश्य से कार्य किया जाता है।


केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने इसे वर्ष 2020 में न्यू इंडिया के सपने को साकार करने वाला जनकल्याणकारी एवं सभी वर्गों के लिए हितकारी बजट बताया।नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आज के स्वरूप के पीछे पार्टी के अनेक महापुरुषों एवं जनसंघ से जुड़े महान नेताओं का त्याग तपस्या और बलिदान है।इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यालय की भूमि के चयन, आवंटन एवं निर्माण में सहयोग करने वालों का आभार जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कार्यालय भूमि के चयन के बारे में जानकारी दी।

कार्यालय भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष सोहनलाल बैद ने निर्माण प्रक्रिया, कार्यालय ले आउट एवं निर्माणाधीन स्थल पर आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन जूनागढ़ मंडल प्रवक्ता मनीष आचार्य ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग