
पुख्ता इंतजाम के साथ दसवीं की परीक्षा शुरू
बीकानेर. दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई । जिले में आठवीं व दसवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 82 हजार 538 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें 43 हजार 512 परीक्षार्थी आठवीं बोर्ड की परीक्षा देंगे तो 39 हजार 026 परीक्षार्थी दसवीं की परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने बताया कि जिले में 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 208 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। ये परीक्षाएं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 174 परीक्षा केंद्र है। दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे शुरू हुई जो 11.45 बजे तक होगी। आठवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 16 मार्च की बजाय 28 मार्च को होगी बाकी की परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।
सूडसर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में होने वाली 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं गुरूवार से शुरू हो गई। दुलचासर गांव के दो विद्यालयों में दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें 455 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए व्यवस्था की गई है । राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय दुलचासर के प्रधानाचार्य अहसान अली बताया कि शाला के परीक्षा केंद्र में 292 परीक्षार्थी 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए बैठेंगे। वहीं राजकीय आदर्श बालिका माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शाला में 163 परीक्षार्थी दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए बैठेंगे।
Published on:
14 Mar 2019 10:32 am
