4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 दिन पहले युवक पर फायरिंग करने वाला भूपेंद्र गिरफ्तार

13 दिन पहले रात को एक युवक पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
boy arrested

बंदूक

बीकानेर .नया शहर थाना क्षेत्र में 13 दिन पहले रात को एक युवक पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सीआई बहादुरसिंह ने बताया कि १५ मई की रात को सोनगिरी कुआं के पास पावर हाऊस के पीछे हनुमान हत्था निवासी भूपेन्द्र उर्फ भूपसा ने दीपक पुत्र रविन्द्र श्रीमाली पर पिस्तौल से फायर कर दिया, जिससे गोली उसके जांघ में लगी।

पीडि़त को घायलावस्था में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद से आरोपित भूपेन्द्र की तलाश की जा रही थी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।सोमवार को मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे म्युजियम सर्किल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।


सरपंच को ब्लैकमेल करने का आरोपित गिरफ्तार

लूणकरनसर.खुद को न्यूज चैनल व अखबार का पत्रकार बताकर सुरनाणा ग्राम पंचायत के सरपंच को ब्लैकमेल कर रुपए एंठने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी का सहयोगी
अभी फरार है।सीआइ अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि सुरनाणा सरपंच लालूराम मेघवाल ने रायसिंह राव व उसके सहयोगी विवेकसिंह जादौन के खिलाफ खुद को अखबार व न्यूज चैनल के पत्रकार बताकर दो बार में १३००० हजार रुपए एंठने तथा ५० हजार रुपए मांगने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी सहनीवाला के चक २९८ आरडी निवासी रायसिंह राव को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि ब्लैकमेल के आरोपी रायसिंह ने इस मामले में सेंशन न्यायालय बीकानेर में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद उच्च न्यायालय
जोधपुर में याचिका दायर की लेकिन, न्यायालय ने आरोपी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में सरेण्डर करने के आदेश दिए। पुलिस ने गिरफ्तार
कर एक दिन की पूछताछ रिमाण्ड पर लिया है। मामले में नामजद दूसरे आरोपी विवेकसिंह जादौन अभी फरार है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग