अवैध खनन के लिए बंधी
एएसपी के मुताबिक खनिज अभियंता अलवर में खनन व्यापारियों से अवैध खनन कराने की एवज में मंथली बंधी लेता है। वह बंधी के रुपए बीकानेर में लेता है। यह खेल काफी समय से चल रहा था। अभियंता का पिछला रिकॉर्ड भी ठीक नहीं है। उसने नागौर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जालोर में भी पद का दुरुपयोग किया।