पानी बढ़ा तो टूटी
एक्सईएन आइजीएनपी ललित किशोर चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार देर रात बाद बरसलपुर ब्रांच में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया जिसकी सूचना नही मिली और अचानक पानी को नियंत्रण करना नामुमकिन होता है,फिर भी बंद भूरासर ब्रांच में पानी शुरू करवाया गया, लेकिन तब तक पूरा दवाब रणजीतपुरा वितरिका में आ गया जिससे वितरिका टूट गई अन्यथा ब्रांच को भी नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रणजीतपुरा वितरिका में 55 से 60 क्यूसेक पानी चल रहा था। अचानक पानी बढऩे से पानी का स्तर 70 क्यूसेक हो गया और वितरिका टूट गई। पानी अचानक कैसे बढ़ा, इसको लेकर उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है जिसकी भी जांच होगी।